*महिला अधिकार इकाई (माई), दिव्य भारत ट्रस्ट के तत्वावधान में बक्सर जिले के बोक्सा ग्राम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य झण्डातोलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।* *इस गौरवपूर्ण अवसर पर माई की राष्ट्रीय संयोजिका सह कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री प्रियंका शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।* *कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रासबिहारी शर्मा जी (सचिव, MND फाउंडेशन सह विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, एम.वी. कॉलेज बक्सर) उपस्थित रहे।* *कार्यक्रम में माई की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षा बिंदु यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री अनन्या उपाध्याय, तथा अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों में सुमन दुबे, विभा पाण्डेय, रविता सिंह, ऋतु देवी, रविता सिंह (बसौली), संगीता देवी, पिंकी देवी की सक्रिय भागीदारी रही।* *झण्डातोलन जिला अध्यक्षा मीरा सिंह एवं सुश्री प्रियंका शर्मा जी के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन ई० अरुण कुमार ओझा जी ने किया।* *कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्य भारत ट्रस्ट के सचिव विनोद कुमार पाण्डेय, माई के व्यवस्थापक कमल नारायण सिंह, प्रदीप सिंह, फूलवंती देवी, हेवंती देवी सहित सैकड़ों मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।* *सभी अतिथियों द्वारा महिलाओं को सशक्त बनने, स्वरोजगार से जुड़ने एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने का प्रेरक संदेश दिया गया।* *महिला अधिकार इकाई (माई) की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार।* *जय हिंद | जय महिला शक्ति*
एम भी कॉलेज बक्सर में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल ऐड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने तथा इसके रोकथाम से संबंधित जानकारी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 24 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक “95:95:99 अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी, जांच, उपचार एवं रोकथाम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के साथ रेड रिबन क्लब बक्सर एवं एम. एन. डी. फाउंडेशन के सहयोग से एम भी कॉलेज बक्सर के मानस सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पूर्व ब्रांड एंबेसेडर सुन्दरम कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि 95:95:99 अभियान का उद्देश्य है hiv एड्स संबंधित जानकारी अधिक से अधिक लोगों को एचआईवी जांच, उपचार और दवा के नियमित सेवन को सुनिश्चित करना, ताकि संक्रमित लोगों को समय पर उपचार मिल सके और बीमारी को नियंत्रित किया जा सके। कार्यक्रम में बक्सर जिले के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जागरूकता के साथ-साथ विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए और उत्तर देने के लिए 20 मिनट का समय दिया गया। प्रथम स्थान – रिया कुमारी (एमसी कॉलेज चौसा) द्वितीय स्थान – बख्तावर खान (एम भी कॉलेज बक्सर) तृतीय स्थान – शुभम कुमार (एम भी कॉलेज) ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुस्तक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पंकज कुमार चौधरी एवं संचालन डॉ. श्वेत प्रकाश ने किया। यह आयोजन रेड रिबन क्लब बक्सर के नोडल पदाधिकारी डॉ. रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में आयुष कुमार, विराज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सानिया खातून, रहमत खातून, अंशु कुमारी, रिया कुमारी, नीतू राय, खुशबू पांडे, खुशी दुबे, अंकिता कुमारी, अभिषेक कुमार गुप्ता, बंटी, संगीता कुमारी, सुंदरम कुमार , प्रियांशु, शुभम सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Please help us expand our services to reach our diverse communities and persons of all abilities with
87% Donated
$6.5987% Goals
Please help us expand our services to reach our diverse communities and persons of all abilities with
87% Donated
$6.5987% Goals
Please help us expand our services to reach our diverse communities and persons of all abilities with
87% Donated
$6.5987% Goals
Amazing Template is a responsive WordPress theme with a modern design that is perfect for building any kind of website. Charitable efforts can take many forms, including monetary
Amazing Template is a responsive WordPress theme with a modern design that is perfect for building any kind of website. Charitable efforts can take many forms, including monetary